Home / Featured / कई जोड़ी आँखों के सपने और एक ‘सीक्रेट सुपरस्टार’

कई जोड़ी आँखों के सपने और एक ‘सीक्रेट सुपरस्टार’

सीक्रेट सुपरस्टार’ फिल्म पर कवयित्री स्मिता सिन्हा की एक अच्छी टिप्पणी- मॉडरेटर

========================================

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ कहानी है सपनों के बनने की । एक ऐसा साझा सपना , जिसे एक साथ एक ही वक़्त में कई जोड़ी आंखें देखती हैं । यह कहानी है एक बेख़ौफ़ ज़िद की । एक ज़िद , उन सभी बंदिशों को तोड़ने की , जिसने जाने कब से कितनी ही संवेदनाओं को बंदी बना रखा है । यह कहानी है एक बेटी और उसकी माँ की । उनकी कसमसाहट और छटपटाहट की । उनके हिम्मत और हौसलों की । उनके टूटने , बिखरने और बनने की ।

      इंसिया (जायरा वासिम ) एक पंद्रह साल की स्कूल गर्ल , जिसे संगीत से बेइंतिहा प्यार है । खुली आंखो से सपने देखने वाली लड़की इंसिया , जिसे जब कोई राह नहीं सूझी तो उसने अपने म्यूजिक वीडियो यू टयूब पर अपलोड करने शुरु कर दिये । अपनी पहचान छुपाने के बावज़ूद उसकी आवाज़ रातों रात म्यूज़िक सेंसेशन बन गयी । इंसिया के लिये उसकी माँ ही पूरी दुनिया थी । नजमा (मेहर बिज़ ) जो इंसिया की आँखों में न सिर्फ़ सपनें बोतीं, बल्कि उसे पूरा करने के लिये तमाम जद्दोज़हद भी करतीं ।

      इंसिया का परिवार एक बेहद रुढ़िवादी और दकियानूसी परिवार था , जहाँ बेटा को संतान और बेटी को जिम्मेदारी समझा जाता । जहाँ पितृसत्तात्मक माहौल इस कदर हावी की एक एक साँस लेने से पहले भी कई कई बार सोचा जाता । जहाँ एक पिता बच्चों के सामने उनकी माँ पर हाथ उठा सकता था और इस जहन्नम सी ज़िंदगी से निकलने का ख़याल तक उनकी माँ के मन में नहीं आता । जहाँ हर ओर एक अनकहा दर्द रिसता रहता और लोग चुपचाप झेलते रहते । एक पारिवारिक कलह कैसे सपनों को तोड़ती चलती है , सीक्रेट सुपरस्टार उसी पटकथा पर बनी फिल्म है ।इसमें एक ओर इंसिया का अपने पिता के लिये आक्रोश और नफरत है तो दूसरी ओर माँ के लिये सहानुभूति । एक सीक्रेट सुपरस्टार की सारी ज़द्दोज़हद सिर्फ़ इसलिये की वह अपनी माँ को खुश देख सके । उसे मुक्त करा सके अपने पिता से । उसके पास उलझनें थीं , झंझावात थे , द्वंद था , बीते ज़माने के कई किस्से थे और लड़ाई अपनों के लिये अपनों के विरुद्ध लड़नी थी ।

       हालांकि ये आइडिया शुरु से था कि माँ कब क्या रुख़ अख्तियार करेगी , बावज़ूद ये ड्रामा लगातार दर्शकों को बांधे हुए था । माँ के किरदार में मेहर बिज़ को देखना सुकूनदेह रहा । बजरंगी भाईजान में भी मेहर ने माँ का किरदार बड़े ही सशक्त तरीके से निभाया था । इस फिल्म में कई बार उसकी संजीदगी देखकर हम काँप उठे । उसकी विवशता और तकलीफ़ हमें आँसूओं से रुला गयी और कभी कभी इतनी कोफ़्त कि आखिर क्यों और कब तक सहेगी वो सबकुछ । और यही वज़ह थी कि जब एयरपोर्ट पर वो बोली तो हम चाह रहे थे कि वो और बोले । ज़वाब दे एक एक करके अपनी सारी जिल्लतों का उस इन्सान  को जिसे पति कहते हैं ।

      इंसिया और नजमा , इन दो किरदारों ने दर्शकों को झकझोर दिया । जाने कितने सवाल उठे उनकी स्थितियों को देखते हुए । क्या वाक़ई ऐसे घर होते हैं ! क्या होते हैं ऐसे क्रूर पिता ! क्या होती हैं इतनी विवश मायें ! क्या आती हैं ऐसी पारिस्थितियां जब बच्चों को अपने पिता के खिलाफ़ खड़ा होना पड़े ! फ़िर जो कुछ सामने पर्दे पर घटित हो रहा था उसे एकदम से कैसे ख़ारिज करें हम । रुक कर सोचना तो पड़ेगा ही । भारतीय संदर्भ में पारिवारिक विघटन की सबसे बड़ी और मूल वजहें यही घरेलू क्लेश और हिंसा ही तो रही है ।

       बेहद गम्भीर और परिपक्व किरदारों के साथ गुज़र रहे दर्शकों के मूड को हलका बनाने का काम किया शक्ति कुमार (आमिर खान ) की इंट्री ने । स्वैग व कैमियो लुक लिये एक सेल्फ ओब्सेसड  म्यूज़िक डाइरेक्टर के किरदार में आमिर जब भी पर्दे पर आये दर्शकों को हँसा गये । एक बेहद ज़रूरी किरदार जिसने फिल्म को लीक से भटकने नहीं दिया । संतुलित बनाये रखा । जिसने सीक्रेट सुपरस्टार के कंधों को सहारा और सपनों का आसमान दिया । इंसिया का दोस्त चेतन (तीर्थ शर्मा ) तो पूरे सफ़र में उसका हमसफ़र बना रहा । इंसिया का सबसे सच्चा और अच्छा दोस्त , जिसने दोस्ती के मायने को बखूबी परिभाषित किया ।

      कुल मिलाकर इस फ़िल्म में वो सब कुछ है जो इसे एक उत्कृष्ट फ़िल्म का दर्ज़ा देती है । मंझे हुए कलाकार , सशक्त पटकथा , खुबसूरत संगीत और दमदार निर्देशन । हम किरदारों के साथ उनकी भावनाओं में बहते हैं,  डूबते हैं , उतरते हैं । हँसते हैं , रोते हैं । फ़िल्म में आगे आने वाले कई मोड़ों के प्रति आश्वस्त होने के बावज़ूद पलकें झपकाये बिना तमाम दृश्यों से गुज़रते जाते हैं । और जब हॉल से बाहर निकलते हैं तो बस ऐसे कि अभी अभी आज़ाद हुए हम , अभी अभी आज़ादी मिली हमारे सपनों को । कि हम हैं अपनी दुनिया के ‘ सीक्रेट सुपरस्टार ‘।

— स्मिता सिन्हा

 
      

About Prabhat Ranjan

Check Also

विश्व रंगमंच दिवस विशेष

आज विश्व रंगमंच दिवस है। आज पढ़िए कवि-नाट्य समीक्षक मंजरी श्रीवास्तव का यह लेख जो …

32 comments

  1. मुकेश कुमार सिन्हा

    मने, समीक्षा बताती है, देखने लायक मूवी है !!

  2. आपने अच्छी समीक्षा करी स्मिता , बधाई

  3. Wow, fantastic blog structure! How long have you ever been blogging for?
    you made running a blog glance easy. The entire look of your web
    site is magnificent, let alone the content!

  4. Thank you for the good writeup. It in fact was a amusement account it.
    Look advanced to more added agreeable from you!
    By the way, how could we communicate?

  5. Great weblog here! Also your site a lot up
    very fast! What host are you using? Can I get your affiliate link
    to your host? I wish my web site loaded up as fast as yours lol

  6. Hello, I enjoy reading all of your article. I like to write a little comment to support you.

  7. Hmm is anyone else having problems with the pictures on this blog loading?
    I’m trying to figure out if its a problem on my end or if
    it’s the blog. Any responses would be greatly appreciated.

  8. whoah this weblog is excellent i really like reading
    your articles. Keep up the great work! You recognize, lots of persons are looking around for
    this information, you could help them greatly.

  9. I feel that is among the so much significant information for me.

    And i’m glad reading your article. But should commentary on few normal things, The site taste
    is wonderful, the articles is in point of fact great : D.
    Excellent activity, cheers

  10. It’s perfect time to make a few plans for the longer term and it is time to
    be happy. I have learn this put up and if I could I want to suggest you few
    fascinating things or suggestions. Maybe you could write subsequent articles regarding this article.

    I want to learn more issues about it!

  11. Howdy! I know this is kinda off topic nevertheless I’d figured I’d ask.
    Would you be interested in trading links or maybe guest writing a blog post
    or vice-versa? My blog discusses a lot of the same
    topics as yours and I believe we could greatly benefit
    from each other. If you might be interested feel free
    to send me an e-mail. I look forward to hearing from you!
    Excellent blog by the way!

  12. Hello, i think that i noticed you visited my blog thus
    i got here to return the prefer?.I am attempting to
    find things to improve my site!I guess its good enough to make use of a few of your
    concepts!!

  13. If you wish for to improve your familiarity only
    keep visiting this web site and be updated with the latest news
    update posted here.

  14. Hello there, I do believe your site might be having internet browser
    compatibility problems. Whenever I look at your website in Safari, it looks fine however when opening in Internet Explorer, it has some overlapping issues.
    I merely wanted to give you a quick heads up! Besides that, excellent site!

  15. It is not my first time to visit this web site, i am
    visiting this web site dailly and take nice data from here all the time.

  16. Attractive part of content. I just stumbled upon your blog and in accession capital
    to assert that I acquire actually enjoyed account your blog posts.
    Anyway I’ll be subscribing in your augment and even I achievement you get entry to
    consistently fast.

  17. It’s not my first time to visit this web site, i am
    browsing this website dailly and obtain good information from here all the time.

  18. Greetings from Los angeles! I’m bored at work so I decided to check out your site on my iphone during lunch break.
    I really like the information you provide here and can’t wait to take a look when I get home.
    I’m shocked at how quick your blog loaded on my cell phone ..
    I’m not even using WIFI, just 3G .. Anyhow, superb site!

  19. Yes! Finally something about Sex Dating.

  20. I think this is among the most vital info for me.
    And i’m glad reading your article. But wanna remark on some
    general things, The web site style is ideal, the articles is really great : D.
    Good job, cheers

  21. I know this site presents quality dependent articles or reviews and extra material, is there any other site
    which offers these data in quality?

  22. Its not my first time to pay a visit this site, i am visiting this web site dailly and obtain nice
    data from here all the time.

  23. Wonderful, what a web site it is! This weblog provides useful data to us,
    keep it up.

  24. Awesome! Its genuinely remarkable paragraph, I have got
    much clear idea regarding from this post.

  25. You can definitely see your skills in the article you write.
    The arena hopes for even more passionate writers
    like you who aren’t afraid to mention how they believe.
    All the time follow your heart.

  26. Hello, i believe that i noticed you visited my web site so i got here to
    go back the prefer?.I’m trying to find issues to improve my web site!I suppose its good enough to make use of a few of your concepts!!

  27. Superb post however , I was wanting to know if you could write a litte more on this
    topic? I’d be very thankful if you could elaborate
    a little bit further. Cheers!

  28. I visited various sites however the audio quality
    for audio songs existing at this web site is actually marvelous.

  29. If you wish for to obtain a great deal from this post then you have
    to apply such methods to your won blog.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *