Home / ब्लॉग / हेमिंग्वे की कहानी ‘एक लेखिका लिखती है’

हेमिंग्वे की कहानी ‘एक लेखिका लिखती है’

जुलाई का महीना हेमिंग्वे का महीना है. इसी महीने 21 तारीख को इस बेमिसाल लेखक का जन्म हुआ था और 2 जुलाई को उन्होंने आत्महत्या की थी. न कह कर कहने की अदा के इस लेखक की तरह कहानी लिख पाना आज भी बहुत मुश्किल है. उसकी तकनीक को ‘हिडेन फैक्ट’ कहा जाता था. इस कहानी में उस तकनीक का कमाल देखिये. लेखक ने जो नहीं लिखा वही इस कहानी में मायने रखता है- मॉडरेटर 
===========

एक लेखिका लिखती है
अपने शयन कक्ष में मेज़ पर अखबार खोले बैठी वह खिडकी से बाहर बर्फबारी देख रही थी. बर्फ छत पर गिरती थी पिघल जाती थी. उसने बाहर देखना बंद किया और यह खत लिखने बैठ गई. आराम-आराम से जिससे न कुछ काटना पड़े न ही दोबारा लिखना पड़े.
                                                    रोनोके, वर्जीनिया
                                                    फरवरी ६, १९३३
प्रिय डॉक्टर,
क्या मैं पत्र के माध्यम से आपसे कुछ बहुत ज़रूरी मशविरा ले सकती हूँ- मुझे एक फैसला लेना है, पर समझ नही पा रही हूँ किस पर भरोसा करूं, अपने माँ-पापा से पूछने का साहस नहीं कर पायी इसलिए आपको लिख रही हूँ, वह भी इसलिए क्योंकि मैं आपसे मिलने की ज़रूरत नही समझती. क्या तब भी मैं आप पर भरोसा कर सकती हूँ. बात यह है कि मैंने अमेरिकी सेना में काम करनेवाले एक आदमी से १९२९ में शादी की और उसी साल उसे चीन भेज दिया गया- शंघाई- वहाँ वह तीन साल रहा- फिर घर आया- कुछ महीने पहले उसे सेना की सेवा से मुक्त कर दिया गया और वह हेलेना, अरकंसास में अपनी माँ के घर चला गया. फिर उसने मुझे खत लिखकर घर बुलाया, मैं गई, मैंने पाया कि उसे नियमित रूप से सुइयां दी जा रही थीं, स्वाभाविक है कि मैंने पूछा तो पता चला, मैं कैसे कहूँ, उसे सिफलिस हो गया था और उसी का इलाज़ चल रहा है- आप समझ गए न मैं क्या कह रही हूँ- अब आप मुझे बताइए, उसके साथ फिर से रहना क्या सुरक्षित रहेगा. जबसे वह चीन से आया है मैं उसके नज़दीक भी नहीं गई हूँ. वह मुझे भरोसा दिलाता रहता है कि इस डॉक्टर के इलाज़ से वह ठीक हो जाएगा- क्या आपको ऐसा लगता है- मुझे याद है, मेरे पिता कहते थे अगर कोई इस बीमारी की चपेट में आ जाए तो उसे यही कामना करनी चाहिए कि उसकी जल्दी मौत हो जाए– मैं अपने पिता का तो भरोसा करती हूँ लेकिन अपने पति पर सबसे अधिक विश्वास करना चाहती हूँ. प्लीज़, प्लीज़ मुझे बताइए क्या करना चाहिए- जब वह चीन में था उस दौरान हमारी एक बेटी पैदा हुई थी.
धन्यवाद और पूरी तरह आपकी सलाह पर निर्भर, आपकी
और नीचे उसने अपने हस्ताक्षर कर दिए.
हो सकता है वह मुझे इस बारे में कुछ बताए कि क्या करना उचित होगा, उसने अपने आप से कहा. हो सकता है वह मुझे कुछ सुझाए. अखबार में छपी तस्वीर को देखकर तो लगता है कि वह जानकार है. देखने में तो स्मार्ट लगता है. रोज़-रोज़ वह सबको बताता रहता है, क्या करना चाहिए. उसे ज़रूर पता होना चाहिए. मैं वही करना चाहती हूँ जो सही हो. वैसे काफी समय बीत चुका है. समय काफी हो गया है. बहुत समय से यह सब  चल रहा है. हे ईश्वर, बहुत समय हो चुका है. उसे तो वहीं जाना होगा जहाँ वे उसे भेजेंगे, मैं जानती हूँ, लेकिन मैं यह नहीं जानती कि उसने क्या किया कि उसके साथ यह हुआ, मैं तो ईश्वर से यही मनाती हूँ कि उसे यह सब नहीं हुआ होता. मुझे इसकी परवाह नहीं है कि उसने ऐसा क्या किया कि उसे यह बीमारी हुई. बल्कि मैं तो ईश्वर से मनाती हूँ कि उसके साथ यह सब कभी नहीं हुआ होता. ऐसा लगता तो नहीं है कि उसको यह नहीं होना चाहिए था. मुझे समझ नहीं आ रहा है कि क्या करना चाहिए. मैं तो ईश्वर से यही प्रार्थना करती हूँ कि काश उसे किसी तरह की बीमारी नहीं हुई होती.
मुझे नहीं पता क्यों उसे यह बीमारी होनी चाहिए थी.

मूल अंग्रेजी से अनुवाद: प्रभात रंजन   
 
      

About Prabhat Ranjan

Check Also

तन्हाई का अंधा शिगाफ़ : भाग-10 अंतिम

आप पढ़ रहे हैं तन्हाई का अंधा शिगाफ़। मीना कुमारी की ज़िंदगी, काम और हादसात …

13 comments

  1. अहा

  2. बहुत अच्छी प्रस्तुति

  3. Achhi, gambhir soch ko prerit karne wali kahani.

  4. สำหรับสล็อตเป็นเว็บเกมสล็อตออนไลน์
    ที่ได้รับความนิยมากที่สุดในตอนนี้เป็นแหล่งได้กำไรรายได้ดีทั้งยังมีเว็บสล็อตออนไลน์นานัปการค่ายไม่ว่าจะเป็นXO สล็อต
    , slotjoker , SUPER SLOT , สล็อตamb , slot pragmatic , สล็อต
    ASKMEBETฯลฯ หรือจากค่ายดังอาทิเช่น
    สล็อต XO , สล็อต SUPER ,
    ของเรานั้นก็มีให้บริการกับนักเล่นการพนันทุกท่านได้เข้าไปร่วมสนุกกัน ทุกๆเกม บอกเลยว่านักเดิมพันได้เข้ามาเปิดประสบการณ์ใหม่ๆกับพวกเรานักเดิมพันจะได้พบกับรางวัลมากมายอีกทั้งเว็บพนันสล็อตออนไลน์ของเรายังเป็นเกมสล็อตเว็บตรง นักเดิมพันเล่นกับพวกเราโดยตรงโดยที่ไม่มีผ่านคนกลางรวมถึงเว็บใหญ่เกมสล็อตออนไลน์ของพวกเรามีโปรโมชั่นสล็อตออนไลน์
    ที่เราแนะนำให้กับทุกคนได้นำไปต่อยอดทั้ง โปรเกมสล็อต โปรโมชั่นสล็อตออนไลน์ต่างๆ มากมายไม่ว่าจะเป็นไม่ว่าจะเป็น โปรสมัครสมาชิกใหม่ โบนัส 100%
    โปรฝากเงินครั้งแรก โบนัส 20%,โปรฝากเงินครั้งแรก โบนัส 10%,โปรแนะนำเพื่อน 10%,โปรคืนยอดเสีย โบนัส 10%,โปรทุกยอดฝาก 10% หรือจะเป็นสิทธิพิเศษฯลฯบอกเลยว่าแต่ว่าละpromotion ที่พวกเราแนะนำให้กับทุกท่านได้นำไปต่อยอดทั้ง
    PROMOTION โปรเกมสล็อตของเราได้Updateมาใหม่โดยตลอดทำให้นักพนันสามารถเข้ามาเลือกใช้กันได้อย่างเพลินไม่มีผิดหวังรวมถึงระบบของเว็บไซต์สล็อตของเราเป็นระบบ อัตโนมัตินักเดิมพันสามารถเข้ามาทำรายการต่างๆได้ด้วยตัวเองสะดวกสบายทุกหนไม่ว่าจะทำรายการฝาก – ถอนไม่มีข้นต่ำนักเดิมพันก็สามารถเข้ามาทำรายการได้ด้วยตัวเองด้วยระบบอัตโนมัติและสามารถเข้าทำรายการได้ตลอด1วันอีกด้วยบอกเลยว่านักเดิมพันเข้ามาเล่นเกมเกมสล็อตเว็บตรงไม่ว่าจะหน้าเก่าหรือคนใหม่เข้ามาลงทุนกับเว็บตรงไม่ผ่านเอเย่นต์กับพวกเราเว็บใหญ่จัดเต็มจัดหนักอย่างไม่ต้องสงสัยลงทะเบียนเพียงแค่ไม่กี่วิธีทำผลกำไรจากเกมสล็อตออนไลน์ของเราก็สามารถเริ่มได้แล้วเข้ามาร่วมเดิมพันกันได้แล้ววันนี้รับรองเลยว่าการทำเงินที่จะนำพาไปสู่การที่จะบรรลุความสำเร็จในด้านการคลังนั้นไม่ไกลเกินเอื้อมของนักการพนันทุกท่านอย่างแน่นอนต้องมาสัมผัสรวมทั้งร่วมรื้นเริงกับสล็อตเว็บตรงล้วนแล้วมีลักษณะเด่นที่จะทำให้นักเล่นการพนันทุกคนไปสู่จุดสูงสุดในการเดิมพันเกมสล็อตออนไลน์การทำ กำไร กับเกมสล็อตออนไลน์ที่พวกเรามีให้บริการกับนักการพนันทุกท่านนั้นจะง่ายดายมากยิ่งขึ้นเว็บเล่น มีประสิทธิภาพพอแล้วยังได้รับรับประกันจากนักเสี่ยงดวงที่มีประสบการณ์สำหรับเพื่อการทดลองเล่นสล็อตออนไลน์ฟรี เครดิตฟรีว่าควรจะเข้ามาลองสัมผัสดูด้วยตัวเองสักหนึ่งครั้งในเกม Slot Online ที่ให้บริการอยู่ในเว็บเล่นอีกด้วยเพียงเท่านี้จะก่อให้นักพนันได้พบกับความสนุกสนานร่าเริงสุดสนุกไปกับเกมสล็อตแตกหนัก 2023ที่มีมากไม่น้อยเลยทีเดียวมากมายเกม slot onlineเดิมพันได้เลือกเล่นกันอย่างเพลินไม่ว่าจะเป็นนักเดิมพันก็สามารถเข้าเล่นได้ง่ายๆหรือเข้ามาศึกษาเล่าเรียนมองรีวิวเกมของเราได้เลยเพียงเข้ามาลงทะเบียนเป็นสมาชิกกับเราได้อย่างง่ายดายมีข้าราชการค่อยให้คำปรึกษานักเดิมพันตลอด24ชั่วโมงบอกเลยว่าไม่สมควรคลาดโอกาสดีที่จะพวกเราจะมอบให้กับนักเดิมพันรับประกันไม่มีผิดหวัง

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *